सुरक्षाबलों ने घायल दो युवकों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भिजवाया
बीजापुर, 04 मई । जिले के गंगालूर मार्ग के पोंजेर नाला के पास आज साेमवार काे मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए दो युवकों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजकर पोंजेर में तैनात जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है ।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के दो युवक भूपेंद्र निवासी चाट्टान पारा, बस स्टैंड के पीछे बीजापुर तथा रोहित शांति नगर निवासी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल अवस्था में सड़क के किनारे गिरे पड़े थे । घटना की सूचना मिलते ही 168 बटालियन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं कंपनी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जवानों ने बिना देर किए उन्हें प्राथमिक उपचार कर तत्परता दिखाते हुए तुरंत बीजापुर अस्पताल पहुंचाया। जवानों की इस त्वरित कार्रवाई के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।









