abusive-language-used-on-socia

फर्नीचर कारोबारी की पत्नी और बेटी के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग

नोएडा, 13 मई । उत्तर प्रदेश के नोयडा में एक फर्नीचर कारोबारी ने थाना जारचा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उसकी पत्नी और बेटी के बारे में गंदी-गंदी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहा है। आरोपित ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह छोलस गांव के रहने वाले हैं तथा फर्नीचर का कारोबार करते हैं। पीड़ित के अनुसार उसके गांव का ही रहने वाला शुज्जा अब्बास पुत्र गुलाम अली द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर उसकी पत्नी और बेटी के बारे में गंदी-गंदी और आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार इस घटना से उसका पूरा परिवार परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।