up-pvvnl-dr-bhimrao-md-

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय में मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

वाराणसी, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूविविनि) के मुख्य कार्यालय के सभागार में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार सहित अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा अर्पित किया।

पूविविनि लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए समानता, न्याय एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि हर व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों को पार कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अपनी बातों को रखा।