flight-schedules-will-change

हिसार एयरपोर्ट से उड़ानों का शैड्यूल बदलेगा, किराया भी बढ़ेगा

मंगलवार और गुरुवार को उपलब्ध थी।

इसके साथ ही फ्लाइट

का समय भी बदल दिया गया है। पहले यह उड़ान दोपहर 2:35 बजे हिसार से रवाना होकर

3:35 बजे जयपुर पहुंचती थी, लेकिन एक मई से अब यह शाम 4:30 बजे रवाना होकर 5:30 बजे

पहुंचेगी। इसके साथ ही 1 मई से विभिन्न रूटें पर किराए में बढ़ोतरी भी लागू होगी। जयपुर

का किराया करीब 2400 रुपए से बढ़कर लगभग 3000 रुपए हो जाएगा। अयोध्या रूट पर किराया

5075 रुपए से बढ़कर 5495 रुपए कर दिया गया है। दिल्ली के लिए किराया 1991 रुपए से बढ़कर

2306 रुपए हो जाएगा, जबकि चंडीगढ़ के लिए यह 2135 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए कर दिया

गया है।

जयपुर का टाइम टेबल

बदलेगा

एक मई से जयपुर

रूट का शेड्यूल पूरी तरह बदल जाएगा। अब यात्रियों को नए समय के अनुसार अपनी यात्रा

प्लान करनी होगी। हिसार से जयपुर जाने वाली यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार की जगह सोमवार

और बुधवार को संचालित होगी। पहले यह दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरती थी, लेकिन अब यह शाम

4:30 बजे हिसार से रवाना होगी और 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।

अहमदाबाद और जम्मू

के लिए फ्लाइट संभावित

यह भी माना जा रहा

है कि हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जल्द ही दो और स्थानों के लिए फ्लाइट

शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इसका कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, मगर जल्द ही इसका

शेड्यूल जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव भी इसी

कारण किया गया है। अभी एयरपोर्ट से चार स्थानों के लिए अभी सेवाएं चल रही हैं जिसमें

दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है।