jh-bjp-meeting-regarding-municipal-election

नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता समन्वय के साथ करें काम: दीपक प्रकाश

पश्चिमी सिंहभूम, 08 फ़रवरी ।

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) स्थित रतन लाल गैरेज हॉल में आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्पित रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए और संगठन की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान दीपक प्रकाश ने आगामी चुनावों में भाजपा की भूमिका, चुनावी रणनीति, आगामी कार्यक्रमों तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ काम करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, संजू पाण्डेय तथा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार रमेश खेरवार उर्फ लड्डू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कोर कमेटी एवं संचालन समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी नेताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। बैठक को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।