jh-action-against-illegal-mining-of-sand

प्रशासन ने अवैध बालू खनन कर रहे दो ट्रैक्टर काे किया जब्त

रामगढ़, 18 फ़रवरी । जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को बरलंगा थानान्तर्गत मध्य विद्यालय चोकरबेड़ा के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

उसपर लदे बालू की जांच माइनिंग इंस्पेक्टर की ओर से की गई। जांच के क्रम में ट्रैक्टर में लदे बालू खनिज से संबंधित खनिज परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

वहींं पतरातु थानान्तर्गत महुआ टोला के समीप से जब्त बालू लदे ट्रैक्टर (जेएच 01 सीपी 2016.) की जांंच माइनिंग इंस्पेक्टर

ने की की जांच के क्रम में उपरोक्त बालू लदे ट्रैक्टर गाड़ी के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया। ट्रैक्टर के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि उक्त ट्रैक्टर गाड़ी के मालिक और अज्ञात चालक एवं उपरोक्त ट्रैक्टर गाड़ी के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कार्य किया जा रहा था। दोनों मामलों में ट्रैक्टर के मालिक और अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।