jan-bhawan-sports-competition

जन भवन में खेल प्रतियोगिताओं का रस्साकशी के फाइनल मुकाबले से समापन

लखनऊ, 29 जनवरी । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जन भवन में 24 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हुई परम्परागत खेल प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को महिला एवं पुरुष वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का आयोजन से किया गया।

जन भवन के सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में राज्यपाल के परिसहाय पुनीत द्विवेदी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। जबकि महिला वर्ग में वित्त नियंत्रक हिमानी चौधरी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।

इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी अशोक देसाई, जन भवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, खेल प्रेमी तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों की ओर से खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की गई तथा विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी गईं।

यह आयोजन जन भवन में खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की परम्परा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।