बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
मंडी, 27 जनवरी । हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर व संगठन महामंत्री प्रताप ठाकुर की अगुवाई में मुख्य अभियंता सेंट्रल जोन, मंडी रजनीश कुमार से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। नव वर्ष के अपने कलैंडर के साथ दिए गए इस ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल द्वारा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखी गईं। इनमें मुख्य रूप से नॉन-आईटीआई कर्मचारियों को पदोन्नति देने, एसएसए से जेई सब-स्टेशन, फोरमैन सबस्टेशन की डीपीसी शीघ्र आयोजित कर अनुमोदन हेतु भेजने व जेई सब-स्टेशन एवं एसएसए की एकीकृत वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी करने की मांग मुख्य तौर पर उठाई गई।
इसके अतिरिक्त सेंट्रल जोन मंडी के अंतर्गत रोजमर्रा के कार्यों में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री जैसे सेफ्टी ग्लव्स, फ्यूज वायर, एडजस्टेबल लैडर आदि शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि स्नो-किट्स सभी डिवीजनों को वितरित की जा चुकी हैं तथा एसएसए से जेई सब-स्टेशन एवं फोरमैन सब स्टेशन की डीपीसी के लिए आवश्यक दस्तावेज मंगवा लिए गए हैं। जैसे ही सभी स्थानों से दस्तावेज प्राप्त हो जाएंगे, डीपीसी आयोजित कर फाइल अनुमोदन हेतु भेज दी जाएगी। साथ ही वरिष्ठता सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता, मंडी सर्कल अरुण शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट हेतु मिला तथा उन्हें भी संघ का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया।
इस अवसर पर सर्कल स्तर पर सहायक लाइनमैन से लाइनमैन, हेल्पर सब -स्टेशन से एसएसए पद पर पदोन्नति शीघ्र करने, लाइनमैन, सहायक लाइनमैन एवं एसएसए की वरिष्ठता सूची जल्द जारी करने की मांग रखी गई । यह मामला भी उठाया गया कि हाल ही में सुंदरनगर मंडल के अंतर्गत हाल ही में आउटसोर्स आधार पर लगा तकनीकी कर्मचारी लाइन में काम करते हुए घायल हुआ उसे बोर्ड की तरफ से दी जाने वाली मुआवजा राशि जल्द जारी कर दी जाए हमारी इस मांग पर अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिशासी अभियंता को जल्द मुआवजा राशि जारी करने के दूरभाष के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिए और तकनीकी कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही लंबित मांगों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कश्मीर गुलेरिया, मंडी इकाई अध्यक्ष नरेंद्र राणा और जोगिंदरनगर इकाई उपाध्यक्ष उमेश कुमार भी उपस्थित रहे।









