mla-wrote-a-letter-to-the-dc

विधायक ने आमबगान मैदान की जर्जर स्थिति को तुरंत सुधारने को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

सरयू राय ने लिखा कि उनकी अनुशंसा पर विधायक निधि से मैदान में स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा के संरक्षण और स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसी का निरीक्षण करने जब वे शनिवार को आमबगान मैदान पहुंचे, तो पाया कि मैदान पूरी तरह अवैध पार्किंग और गैरेज में बदल चुका है। उन्होंने बताया कि मैदान में घूमन्तु लोगों ने प्लास्टिक के झोपड़ीनुमा घर बना लिए हैं, अस्थायी दुकानें खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया है, और एक हिस्से में कश्मीरी उलैन मेला भी लगा है।

पत्र में श्री राय ने उल्लेख किया कि 2014 से 2019 के बीच जब वे पहली बार जमशेदपुर पश्चिम से विधायक थे, तब टाटा स्टील की इकाई जुस्को द्वारा मैदान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ था, परंतु वह अधूरा रह गया। उसी दौरान बंगाल क्लब, नेताजी सुभाष परिषद सहित अन्य संगठनों की मांग पर मैदान का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान रखने की पहल हुई थी।

विधायक ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जिला प्रशासन, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा स्टील लिमिटेड के सहयोग से मैदान की घेराबंदी, सौंदर्यीकरण और इसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाये।

निरीक्षण के दौरान सरयू राय के साथ राजा चौधरी, भागवत मुखर्जी, सोमियो सेन, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, परमिंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, संजीव मुखर्जी, पप्पू सिंह, पवन सिंह, शेषनाथ पाठक, पिंटू सिंह, संतोष भगत, अशोक सिंह, विनोद सिंह, ममता सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।