entmt-ananya-chhumantar

‘छूमंतर’ में नहीं दिखेंगी अनन्या पांडे, नई हिरोइन की तलाश

एक सूत्र के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने वाली थी, जो सीधे-सीधे ‘कॉल मी बे 2’ के शूट शेड्यूल से टकरा रही थी। चूंकि वेब सीरीज की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए अनन्या और ‘छूमंतर’ के निर्माताओं ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने भविष्य में साथ काम करने का वादा भी किया है।

इन अभिनेत्रियों पर टिकीं निगाहेंअनन्या के फिल्म से बाहर होने के बाद कास्टिंग को लेकर काफी हलचल है। सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते तीन अभिनेत्रियों के साथ एक मॉक शूट भी किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकी बोडीवाला और श्रीलीला का नाम अब प्रमुखता से चर्चाओं में है, और उनमें से कोई एक अभय वर्मा के साथ इस फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा में नजर आ सकती हैं। इस बीच, अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

————–