column-on-this-day-06-december.

इतिहास के पन्नों में 06 दिसंबर : 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया, देशभर में भड़की हिंसा

अयोध्या में भगवान रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना उस समय भी लोगों में जोश भर रहा था। उसी के प्रतीकात्मक समर्थन में भारी संख्या में लोग 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जुटे थे। दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर होते-होते भीड़ ने नियंत्रण से बाहर होकर विवादित ढांचे पर चढ़ाई कर दी और कुछ ही घंटों में बाबरी मस्जिद के तीनों गुंबदों को गिरा दिया।

इस घटना ने देश की राजनीति, समाज और सांप्रदायिक संबंधों को गहराई से प्रभावित किया। पहले से मौजूद तनाव का दायरा बढ़कर हिंसक टकरावों में बदल गया और कई शहरों में दंगे भड़क उठे। अयोध्या से शुरू हुई यह आग मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कानपुर, भोपाल और कई अन्य स्थानों तक फैल गई।

आज, जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब यह तिथि एक बार फिर इतिहास के उस महत्वपूर्ण मोड़ की याद दिलाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1921 – ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।

1926 – फिराक गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

1946 – होमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1978 – स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।

1983 – यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

1997 – क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

1998 – ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।

2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की।

2008 – भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

जन्म

1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

1896 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

1947 – प्रवीण कुमार सोबती – भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।

1998 – कपिल देव द्विवेदी – वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

निधन

1956 – डा. भीमराव आम्बेडकर- संविधान निर्माता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी।

1986 – भगवान सहाय – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।

1998 – मेजर होशियार सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

2009 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

2015 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

2015 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

महत्वपूर्ण दिवस

नागरिक सुरक्षा दिवस

होमगार्ड स्थापना दिवस