रायपुर : दीपावली पर्व पर जेल में बंद बेटे से मिलने नहीं मिली अनुमति : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने साेमवार काे एक भावनात्मक ट्वीट कर सोशल साइट एक्स पर लिखा कि दीपावली पर मुझे जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं मिली। दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, पर दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी।
बघेल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीवाली है, पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं। भूपेश बघेल के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।









