मछुआ समाज के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहें पीएम माेदी : डा0 संजय निषाद

विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिले, इसके लिए बैंकों से संपर्क कर उनके स्वीकृति की कार्यवाही करायी जाए साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और इससे मत्स्य पालकों और मछुआरों को लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने मत्स्य पालकों को ट्रेनिंग और उनका बीमा भी कराए जाने के लिए निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री डा0 संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा मछुआ समाज के लोगों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके क्रम में मछुआरों के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, मुछआ कल्याण कोष से उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित कर उनके स्किल को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है और सभी पात्रों को संतृप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऐसे मत्स्य पालक जिनके आयुष्मान कार्ड अभी नहीं बने है अति शीघ्र उनके कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिये गये है।