सोनीपत: अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत: अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत, 3 जून (हि.स.)। जिले में अवैध हथियार तस्करी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस

ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय

में मंगलवार को पेश कर जेल भेज दिया गया है। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने दो आरोपियों ब्रजेश उर्फ गोलू

निवासी राठधाना सोनीपत और आकाश निवासी अशोक नगर, बहादुरगढ़, झज्जर को अवैध हथियार सहित

गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि ब्रजेश अवैध पिस्तौल लेकर बहालगढ़

रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान ब्रजेश

के पास से देशी पिस्तौल 12 बोर और एक जिंदा रौंद बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आकाश

को भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में थाना मुरथल पुलिस ने राहुल उर्फ प्रिंस

निवासी रोनकपुरा कॉलोनी, रोहतक को गिरफ्तार किया। उसे मुरथल फ्लाईओवर के पास खुफिया

सूचना के आधार पर पकड़ा गया। उसकी तलाशी में देशी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ।

पुलिस ने उसके खिलाफ थाना मुरथल में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

—————