जींद : शराब ठेकेदार पर दर्ज हैं कई अपराधिक मामले,रंजिश का परिणाम है हत्या: एसपी कुलदीप सिंह
जींद : शराब ठेकेदार पर दर्ज हैं कई अपराधिक मामले,रंजिश का परिणाम है हत्या: एसपी कुलदीप सिंह
जींद, 22 जून (हि.स.)। जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि शराब ठेकेदार मृतक वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर अलग-अलग धाराओं के साथ अपराधिक मुकद्में दर्ज हैं। काफी मामलों में मृतक बिंद्र पेरोल पर आया हुआ था और कई अपराधिक मामलों में सबूतों के अभाव में बरी हुआ है। राठी ग्रुप के पिता के ऊपर मृतक वीरेंद्र के लोगों ने ही हमला किया था और उसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। जोकि दूसरी बार हुआ।
एसपी कुलदीप सिंह रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जो खरकराम जी गांव मे शराब ठेकेदार पर बदमाशों के द्वारा हमला किया गया, वो हमला शराब कारोबारी पर नहीं किया गया। ये हमला बदमाश पर किया गया। जिस व्यक्ति पर हमला हुआ उस पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और मृतक के भाई पर भी कई मामले दर्ज हैं। जिसमे अभी फिलहाल वो जेल में भी बंद है। आपसी रंजिश के कारण ही यह वारदात हुई है। घटना को अंजाम देने वालों के संबंध जेल के अंदर बैठे बदमाशों से हैं।
राठी ग्रुप के साथ मृतक बिंद्र की आपसी रंजिश चली हुई थी। बिंद्र हत्याकांड में रोहित राणा भी शामिल है लेकिन रोहित गोदारा का इस मामले से कोई संबध नही है। रोहित राणा भी अपराधी है उसके ऊपर भी कई क्रिमिनल मामले दर्ज है। घटना के बाद देर रात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने जो पोस्ट वायरल करके मामले की जिम्मेदारी ली है वो सही नही है। यह ऐसी पोस्ट वायरल करते हैं जिससे उनकी टीआरपी बढ़ सके। एसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी फेक न्यूज नही डाले। जो पोस्ट सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है, उस पर भी पुलिस निगरानी बनाए हुए है। यह कहां से वायरल हुई और किसने कि पुलिस जांच कर रही है। मृतक बिंद्र के भाई पर भी पहले से कई मुकद्में दर्ज हैं और अभी फिलहाल जेल के अंदर है।
—————









