एक वैकल्पिक कैरियर विकल्प के रूप में पूंजी बाजार का पता लगाएं युवा सीए : काबरा

एक वैकल्पिक कैरियर विकल्प के रूप में पूंजी बाजार का पता लगाएं युवा सीए : काबरा

रांची, 22 जून (हि.स.)। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की रांची शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन उन्नति का समापन रविवार को हो गया।

राजधानी के करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार के पहले सत्र की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के सम्बोधन से हुआ।

मौके पर केंद्रीय परिषद सदस्य सीए पंकज शाह ने कहा कि आईसीएआई संस्थान सीए सदस्यों के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सदस्यों के समक्ष उपस्थित वर्तमान समस्याओं का समाधान करने का प्रयास और वर्तमान कराधान प्रणाली पर भी काम कर रहा है। इसके बाद सीए दुर्गेश काबरा, अध्यक्ष, वित्तीय बाजार और निवेशक सुरक्षा समिति, आईसीएआई ने युवा सीए को एक वैकल्पिक और लाभदायक कैरियर विकल्प के रूप में पूंजी बाजार का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद आशीष पी सोमैया ने इक्विटी में निवेश के लिए विजयी व्यवहार पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने पूंजी बाजार की संभावनाओं के बारे में भी बताया और इक्विटी बाजार में लेनदेन करते समय धैर्य रखने का सुझाव दिया।

अंतिम सत्र में केंद्रीय परिषद सदस्य सीए पंकज शाह ने विभिन्न उदाहरणों के साथ वसीयत उत्तराधिकार कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शेयर होल्डिंग पैटर्न और उसके कराधान के माध्यम से व्यापार पुनर्गठन पर भी चर्चा की।

हर सत्र का विषय बेहद रोचक और नया था और प्रत्येक सत्र के अंत में प्रतिभागियों की ओर से प्रश्नोत्तर सत्र में गहन रुचि दिखाई। इससे सम्मेलन की प्रासंगिकता और उपयोगिता सिद्ध हुई।

रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा की आईसीएआई सदैव अपने सदस्यों को अद्यतन ज्ञान और नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और आईसीएआई केंद्रीय परिषद और सीआईआरसी का आभार प्रकट किया।

सम्मेलन के संयोजक सीए विकास सहाय और सीए शुभम मोदी, सीए सुनील मेहता, सीए हरेंद्र भारती, सीए अनीश जैन, सीए निशांत मोदी, सीए नरेश केजरीवाल, सीए दिलीप कुमार, सीए मनीषा बियानी सहित अन्य मौजूद थे। मंच का संचालन सीए अनुप कुमार और सीए सावित्री झा ने किया।

—————