कृषि विभाग के कार्यों की डीसी ने की समीक्षा
कृषि विभाग के कार्यों की डीसी ने की समीक्षा
रामगढ़, 9 जून (हि.स.)। कृषि विभाग की ओर से जिले में किया जा रहे कार्य को लेकर सोमवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक किया।
इस दौरान बैठक में डीसी ने सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की और उप परियोजना निदेशक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) से कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान डीसी को खरीफ मौसम के दौरान बीज वितरण कार्यों की जानकारी दी गई। जिस पर डीसी ने समय पर सभी किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। सॉयल हेल्थ कार्ड की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। झारखंड मिलेट मिशन के तहत हो रहे है कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए किसानों को मोटा अनाज उगाने और इसके फायदों के प्रति विभिन्न माध्यमों से प्रेरित करने का निर्देश दिया।
—————









