आर्ट गैलरी के चार दिवसीय कैंप का समापन
आर्ट गैलरी के चार दिवसीय कैंप का समापन
खूंटी, 29 मई (हि.स.)। आर्ट गैलरी ड्रॉइंग क्लास के तत्वावधान में नेताजी चौक खूंटी में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का समापन बुधवार को हो गया। कैंप में चार से 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और वयस्कों ने भाग लिया। कैंप में बच्चों के लिए प्लेट पेंटिंग आर्ट और क्ले आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई, जबकि वरिष्ठ प्रतिभागियों के लिए ग्रुप पेंटिंग और व्यक्तिगत चित्रकला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष महतो, अमित राम, अंजलि कुमारी, रिया कुमारी, ओशी, सृष्टि जायसवाल एंजेला हेंब्रम, शेरोप केरेकेट्टा सहित अन्य ने योगदान दिया।
—————









