सोनीपत: नौ माह के कार्यकाल में 175 विकास कार्यों का उद्घाटन किया: राजीव जैन
के दौरान उन्होंने कहा कि शहर का असली मेयर आम जनता है और वही विकास की दिशा तय करेगी।
महलाना रोड, बड़ा पार्क, सेक्टर चौदह हुडा पार्क, जैश पार्क, मुरथल रोड मार्केट, कच्चे
क्वार्टर, एटलस रोड, आईटीआई चौक, वाल्मीकि बस्ती ककरोई रोड, राठधाना रोड, पटेल नगर,
बंदेपुर और सुंदर सांवरी सहित कई स्थानों पर सभाएं हुईं।
स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं
से स्वागत किया और चुनाव में समर्थन का भरोसा दिया। राजीव
जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व
में देश और प्रदेश तेजी से बदल रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच
रहा है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी और बाईस
वार्डों में पार्टी के उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने
बताया कि देवीलाल पार्क में बच्चों के लिए विशेष पार्क बनाया जाएगा और सेक्टर सात को
नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव मेयर बनने के बाद पहली बैठक में लाया जाएगा। वार्ड
पांच की उम्मीदवार रीना सैनी और वार्ड सात के उम्मीदवार मुनीराम ठोलेदार के चुनाव कार्यालयों
का उद्घाटन भी किया गया। लोगों से दस मई को मतदान कर कमल के निशान को समर्थन देने की
अपील की गई। कार्यक्रमों में कविता जैन, अनिल ठक्कर, अशोक भारद्वाज सहित बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।









