पति के अवैध संबंध से व्यथित पत्नी ने प्रेमिका के खेत में बच्चे के साथ की आत्महत्या
पति के अवैध संबंध से व्यथित पत्नी ने प्रेमिका के खेत में बच्चे के साथ की आत्महत्या
कांकेर, 7 मई (हि.स.)। जिले के कोड़ेक़ुरसे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उइकेटोला से दुखद खबर सामने आई है, जहां पति के अवैध संबंध से व्यथित होकर पत्नी ने दो वर्ष के बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गूकोंदल निवासी महिला जयंती अपने पति गणेश कुंजाम के अवैध संबंधों से परेशान थी। इसके चलते पत्नी आत्महत्या करने बुधवार को दुर्गूकोंदल से लगभग 30 किमी दूर पति की प्रेमिका के खेत पहुंची, जहां उसने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है।
कांकेर एएसपी संदीप पटेल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्चे को दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि बच्चे को दंपती ने गोद लिया था, कोडेकुर्से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————









