कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लाेगाें की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लाेगाें की समस्याएं

कोंड़ागांव, 13 मई (हि.स.)। जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार काे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं और मांग को लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में ग्राम आलबेड़ा की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना एवं वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। वहीं ग्राम शामपुर के भरत दास मानिकपुरी बिजली की समस्या, ग्राम बड़े भिरावड निवासी राम नेताम ने पेयजल समस्या, ग्राम बड़ेराजपुर निवासी बुधसिंह सेठिया के कृत्रिम पैर दिलाने की मांग की पूर्ति करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार आवास, मोबाइल नेटवर्क की समस्या, विभिन्न राजस्व प्रकरणों, आंगनबाड़ी एवं सड़क की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर 25 आवेदन प्राप्त हुए।

—————