राजगढ़ःमहिला ने पति पर लगाया मारपीट कर घर से भगाने का आरोप
राजगढ़ःमहिला ने पति पर लगाया मारपीट कर घर से भगाने का आरोप
राजगढ़, 22 अप्रैल (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र की शहीद काॅलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पति पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने, विरोध पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार शहीद काॅलोनी ब्यावरा निवासी 35 वर्षीय मौसमबाई वर्मा ने बताया कि पति पप्पूलाल पुत्र चंपालाल वर्मा कई सालों से मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है, बीती रात उसने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की, विरोध करने घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ धारा 296, 85, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
—————









