टावर लाईन आर्थिंग के लिए लगाये जा रहे अवैध उपकरणों को किया जब्त
टावर लाईन आर्थिंग के लिए लगाये जा रहे अवैध उपकरणों को किया जब्त
रायगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के तमनार रेंज नव पदस्थ रेंजर हेमलाल जायसवाल ने गुरुवार काे तराईमाल में स्थापित जिंदल नालवा स्टील के द्वारा टावर लाईन के लिए आर्थिंग पाईंट गाड़ा जा रहा था, जिसे वाहन सहित शामिल उपकरणाें काे जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के जमीन में बिना अनुमति से जिंदल के द्वारा अवैध रूप से अंजनी स्टील के नजदीक कार्य किया जा रहा था। उस मौके पर अपने टीम के साथ जा कर टावर लाईन आर्थिंग में काम करने वाले चार मजदूर सहित उपयोग में लाये गये उपकरणों को भी जब्त किया। सभी वाहनों के मालिक एवं वाहन चालक को भी रेंज आफिस तमनार में बुलाकर बयान लिया गया है।
उपकरणों में जब्त एक ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 बीसी 4768, एक पिकप वाहन क्र. सीजी 13 एएच 6980, एक जेसीबी क्र.एचआर 31 एन 5164, एक 612 गाड़ी क्र. सीजी 13 एवाय 5751 एवं एक उपकरण मशीन जनरेटर शामिल है, जिसे जब्त कर तमनार रेंज में लाया गया है। बताया जा रहा है कि कम्पनी द्वारा इस काम ठेकेदार श्याम लाल सिदार कुशकमुरा को दिया गया था।
रेंजर तमनार से मिली जानकारी के अनुसार तराईमाल जिंदल नालवा स्टील के द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर बिना अनुमति के टावर विद्धुत लाईन के लिए जमीन को नालीनुमा गड्ढा खोदकर आर्थिंग गाड़ा जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर हमने उक्त स्थान पर जाकर इस कार्य के उपयोग में लाये गये उपरणों जब्त किया है। उक्त घटना की कार्रवाई कर उपयोग में लाये उपकरणों को राजसात किया जाएगा।
—————









