यूपीआरएमएस ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

यूपीआरएमएस ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जोधपुर, 17 मार्च (हि.स.)। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मैन एनएफआईआर के आह्वान पर मनाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ वर्कशॉप शाखा की ओर से वर्कशॉप के बाहर विरोध प्रदर्शन गया।

शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में यूपीआरएमएस वर्कशॉप शाखा ने रेलकर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार यूपीएस लाई है जिसमें बहुत खामी है, यूपीआरएमएस को ओपीएस से कम स्वीकार नहीं है। इसी प्रकार 18 माह के फ्रीज किए डीए को रिलीज़ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्पादन इकाई को निगमीकरण बनाने का निर्णय एनएफआईआर और यूपीआरएमएस को स्वीकार नहीं है।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक भाटी, सहायक सचिव नरेश चौहान, उपाध्यक्ष निर्मल व्यास, सहायक सचिव रवि प्रकाश, सहायक सचिव सुमित कल्ला, सहायक सचिव यशेंद्र सिंह गौड़, उपाध्यक्ष रुपाराम, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, राजकुमार दाधीच, ललित शर्मा, हीरालाल आभानेरी, राजेंद्र बोरा, बिशन सिंह, दीपेश भटनागर, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में यूपीआरएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।