मुख्यमंत्री से मिले जैक अध्यक्ष, दी नववर्ष की बधाई
मुख्यमंत्री से मिले जैक अध्यक्ष, दी नववर्ष की बधाई
रांची, 31 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो और सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने मुलाकात की। दोनों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नववर्ष की मंगल कामनाएं और बधाई दी।
—————









