ग्रीन राशन कार्डधारी के वितरण प्रतिशत में सुधार लाएं डीलरः मोनी कुमारी

ग्रीन राशन कार्डधारी के वितरण प्रतिशत में सुधार लाएं डीलरः मोनी कुमारी

रांची, 16 दिसंबर (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी ने सभी डीलर इंचार्ज (वार्ड संख्या 1 से 53) के साथ बैठक में राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत राशन वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में दिए गए निर्देश

-झारखंड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत खाद्यान उठाव में और अधिक सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया।

-ई केवाईसी कार्डधारी का आधार कार्ड से तीन दिनों के अंदर ऑनलाइन सीडिंग कराने का निर्देश सम्बंधित डीलर इंचार्ज को दिया गया।

-मोबाइल सीडिंग हर कार्डधारी का कराते हुए इसमें और सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

-चना दाल, नमक, चीनी, केरोसिन तेल वितरण की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वितरण कराने का निर्देश दिया गया।

-सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना कि समीक्षा करते हुए इसका वितरण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया।

-पीजीएमएस पोर्टल में आई शिकायतों का समाधान कराने का निर्देश दिया गया।

—————