आम्रपाली परियोजना का निरीक्षण
आम्रपाली परियोजना का निरीक्षण
चतरा, 25 दिसंबर (हि.स.)। चतरा सांसद कालीचरण सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को टंडवा पहुंचे। उन्होंने आम्रपाली कोल परियोजना का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित और विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए आम्रपाली-चंद्रगुप्त महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान सीएसआर के तहत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पूर्व महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने सांसद कालीचरण सिंह को गीता, शॉल, श्रीफल और पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
—————









