जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण 

रांची , 20 नवंबर (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तेतरी, नामकुम अवस्थित ट्राइबल थीम पर बनाये गए मतदान केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत की एवं चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

खिजरी विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आरा, नामकुम अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी वरुण रंजन द्वारा किया गया। चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार मतदान सम्पन्न का निर्देश दिया।

—————