डाॅ. माला ठाकुर व उदय राजे होलकर पहुँचे लखनऊ, एयरपोर्ट  पर स्वागत

डाॅ. माला ठाकुर व उदय राजे होलकर पहुँचे लखनऊ, एयरपोर्ट  पर स्वागत

लखनऊ, 24 नवंबर (हि.स.)। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति की राष्ट्रीय सचिव डाॅ. माला ठाकुर व अहिल्याबाई होलकर के वंशज उदय राजे होलकर रविवार को सुबह लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्टीय एयरपोर्ट पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह ​समिति अवध प्रान्त के सदस्यों ने उदय राजे होलकर व डाॅ. माला ठाकुर का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रशान्त भाटिया, भारत सिंह, राहुल द्विवेदी व अंकित ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। विदित हो कि आज अपराहृन 03 बजे सीएमएस विद्यालय गोमतीनगर विस्तार में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का उदघाटन कार्यक्रम है।

—————