पलामू में सोमवार को चुनाव प्रचार थमते ही बंद हो जाएंगे मयखाने
पलामू में सोमवार को चुनाव प्रचार थमते ही बंद हो जाएंगे मयखाने
पलामू, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले में 11 नवंबर को अपराह्न तीन बजे विधानसभा चुनाव प्रचार का भोंपू शांत हो जायेगा। इसके एक घंटे बाद शराब दुकानें बंद हो जायेंगी, जो 13 की शाम पांच बजे के बाद खुलेंगी।
पलामू जिले में 13 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए जिले में चुनाव के पूर्व ड्राई डे के तहत जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। पलामू के उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी स्तर की शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, 48 घंटे ड्राई डे में किसी तरह की शराब की बिक्री और उसके सेवन व परिवहन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान शराब बेचते, पीते में पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि पलामू जिले में अलग-अलग स्तर की 79 शराब दुकानें हैं।
—————









