पलामू में अफीम तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
पलामू में अफीम तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
पलामू, 9 अक्टूबर (हि.स.)। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कचरवा डेम रोड में स्थित संत जेवियर स्कूल के सामने नहर रोड के पास अफीम बेचने आए दो युवकों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। युवक जूता में छुपा कर अफीम की बिक्री करने पहुंचा था। एक युवक खरीदार को ढूंढने के लिए निकला था। मौके पर मौजूदगी नहीं रहने कारण वह पकड़ में नहीं आ सका। उसकी पहचान हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
एसडीपीओ सदर मणिभूषण प्रसाद ने बुधवार को शहर थाना में बताया कि पुलिस अधीक्षक से सूचना मिली कि कचरवा डेम रोड संत जेवियर स्कूल के सामने नहर रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से अफिम की बिक्री करने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए कचरवा डेम रोड संत जेवियर स्कूल के सामने नहर रोड के पास पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर, वहां से एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ा गया तथा नाम पता पूछते हुए उससे भागने का कारण पूछा तो उसके के द्वारा अपना नाम इजराईल आलम उर्फ गोल्डेन आलम पिता कलीम मियां, जमुना, थाना तरहसी बताते हुए भागने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसके पास मादक पदार्थ पाये जाने की संभावना देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तलाशी ली गई। युवक के बांये पैर के जूता के अन्दर सफेद प्लास्टिक में पैक हुआ 260.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) की बरामदगी हुई। आरोपित ने बताया कि उसी के गांव का कलाम मियां के साथ यहां अफीम बेचने आये थे। वह ग्राहक को लाने गया था। कलाम मियां की तलाश की जा रही है। अफीम के अलावा उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया है।
—————









