विहिप महिला इकाई ने किया दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
विहिप महिला इकाई ने किया दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
कोडरमा, 7 अक्टूबर (हि.स.)। मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के द्वारा झुमरीतिलैया नगर के कला मंदिर दुर्गा मंडप में दुर्गा अष्टमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका संध्या आंचल के द्वारा परंपरागत तरीके से होने के पश्चात राम दरबार और मां दुर्गा के चित्र पर पूजा अर्चन की गयी।
मौके पर उपस्थित मातृशक्ति प्रांत सहसंयोजीका सुषमा सुमन ने उद्बोधन में कहा कि आज के परिदृश्य में लव जिहाद जैसे षड्यंत्र के खिलाफ मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों को आगे आकर विधर्मियों के षड्यंत्र को नाकाम करना और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने का ज्ञान होना अति आवश्यक है। सनातन धर्म में जितने भी भगवान या देवी देवता है उन सभी के हाथों में एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र है। इसीलिए शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र को चलाने का भी ज्ञान जरूरी है। सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनी बहने संगठित होंगे तभी विधर्मियों से लड़ सकते हैं। तत्पश्चात सभी बहनों ने आत्म रक्षा का संकल्प लिया। उपस्थित बहनों के समूह ने दुर्गा चालीसा, दुर्गा आरती और अंत में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रांत सह प्रमुख सुषमा सुमन, दुर्गा वहिनी विभाग संयोजिका संध्या आंचल, विभाग गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला मंत्री पंकज दुबे, मातृ शक्ति जिला प्रमुख पुष्पा देवी, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका सोनिका बरनवाल, मातृशक्ति जिला सह प्रमुख राखी सिन्हा, नगर मंत्री विनय सिन्हा, नगर बजरंग दल संयोजक रंजीत गुप्ता, प्रियंका बरनवाल, झुमरी तिलैया नगर संयोजिका आकृति सिन्हा, दुर्गा वाहिनी नगर सहसंयोजिका लक्ष्मी बरनवाल, मातृ शक्ति झुमरी तिलैया नगर प्रमुख प्रीति बरनवाल, रितु यादव, रीना देवी, नमिता बरनवाल, शीतल बरनवाल, बीना देवी, अंशु बरनवाल, रानी बरनवाल, कंचनबाला, गायत्री देवी, सरिता देवी, ऋषि कुमार सहित अनेक सनातनी उपस्थित रहे।
—————









