कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल

कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल

रांची, 25 अक्टूबर( हि.स.)। कांग्रेस ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया था। इसके बाद उमाशंकर अकेला शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सपा में शामिल हो गए।

उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल चला है और उनसे दो करोड़ मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि वह दो करोड़ नहीं दे पाए जिस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रभारी सभी मिलकर पैसे का खेल खेल रहे हैं। हमें लगता है कि राहुल गांधी को इसकी जानकारी नहीं है।

—————