अलग-अलग घटना में दो की मौत

अलग-अलग घटना में दो की मौत

देवरिया, 09 सितम्बर (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को दो घटनाएं हुईं। पहली घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा ली है। वहीं, दूसरी घटना में लार थाना इलाके में घ​टी। यहां पर एक किशोर को सांप ने कांट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली बूर्जुग खरोह चौराहा के पास रहने वाला धर्मवीर निषाद (38) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। इस पर घरवाले कोई अहम वजह नहीं बता सके हैं लेकिन यह पता चला है कि किसी बात से नाराज चल रहा था। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

इधर लार थाना क्षेत्र में रहने वाले अनिल का पुत्र दीपक राजभर (12) गांव के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।