बजरंगदल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
बजरंगदल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 08 सितम्बर (हि.स.)। थाना नारखी पुलिस टीम ने रविवार को बजरंगदल के जिलाध्यक्ष पर जान लेवा हमला करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नारखी धौंकल निवासी बजरंगदल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के ऊपर 05 सितम्बर को कुछ व्यक्तियों ने जगदीश शीत गृह नारखी के सामने जान लेवा हमला किया था। उन्होंने थाने में इकराम अली सहित 13 नामजद लोगों व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी नारखी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त इकराम अली को बछगांव चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पूर्व में दो अभियुक्ताें को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य नामजद व अज्ञात अभियुक्तगणों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गठित पुलिस टीम लगातार आराेपिताें की तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही है।









