कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषिकेश, 28 जून (हि.स.)। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस लगातार हमलावार है। शुक्रवार को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन महिलाओ पर अत्याचार के साथ-साथ अन्य जघन्य अपराध सुनने में आ रहे हैं। सरकार इन पर काबू पाने में लगातार असफल हो रही है। इससे सरकार की नाकामी उजागर हो रही है।