डायट की अकादमिक बैठक में परख सर्वेक्षण पर हुई चर्चा।
डायट की अकादमिक बैठक में परख सर्वेक्षण पर हुई चर्चा।
नई टिहरी, 18 अगस्त । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संपन्न हुई अकादमिक बैठक में परख सर्वेक्षण 2024 में जिले के परिणामों का विश्लेषण किया गया। न्यून प्रगति वाली दक्षताओं के लिए वृहद कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। परख सर्वेक्षण कक्षा 3 के हिंदी व गणित, कक्षा 6 के हिंदी, गणित के साथ पर्यावरण अध्ययन जबकि कक्षा 9 में हिंदी, गणित के साथ विज्ञान और सामाजिक विषय में सम्पन्न हुआ था।
मंगलवार को डायट सभागार में मुख्य शिक्षाधिकारी कमला बडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परख सर्वेक्षणाें पर चर्चा हुई। विश्लेषण में पाया गया कि कक्षा 6 और 9 में गणित सहित अन्य विषयों की उन दक्षताओं पर अधिक कार्य करने की जरूरत हैं, जिनमें जिले की उपलब्धि राज्य व राष्ट्रीय स्तर से न्यून है। डायट इन विषयों में आकलन प्रपत्र विकसित करेगा।
डायट स्तर पर माह में दो बार प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों ािक शैक्षिक अनुसमर्थन दिया जाएगा। सीईओ ने दक्षताओं पर ईमानदारी से कार्य करने, एफएलएन, कौशलम, इंस्पायर अवार्ड, छात्रवृत्तियां, मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम, अपार आईडी, मुख्यमंत्री खेलकूद प्रतियोगिता, बैगलेस डे को विद्यालय स्तर पर छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने बताया कि सभी विद्यालयों के छात्रों तक शैक्षिक अनुसमर्थन देने को कार्य योजना तैयार कर ली है। प्रत्येक छात्र का लर्निंग प्रोफाइल तैयार करने को कहा गया। 25 अगस्त छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह डायट में किया जाएगा।









