भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ अध्यक्षों के चयन और संगठन विस्तार पर जोर
खूंटी , 06 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के तोरपा पूर्वी और तोरपा पश्चिमी शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक गुरुवार को नगर भवन, तोरपा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, बूथ अध्यक्षों का चयन करना और बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था।
बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बूथ अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई और विभिन्न बूथों पर कमेटियों के गठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जायसवाल ने शक्ति केंद्र के संयोजकों, सह-संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सुबोध जायसवाल, मंडल मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक प्रीतम महतो एवं रूपेश गुप्ता, आलोक भगत, मुकेश गुप्ता, बलराम यादव, जगदीश मांझी, महाबीर साहू मौजूद थे।









