20 रुपये लीटर वाला इथेनॉल 101 रुपये में बेच रही भाजपा : केएन त्रिपाठी
पलामू, 28 जुलाई । केन्द्र सरकार के पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल मिक्स कर बेचे जाने के निर्णय पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सवाल खड़ा किया है।
पलामू परिसदन में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार वैज्ञानिक स्टडी दबाकर देशवासियों को हजाराें करोड़ रुपये का नुकसान दे रही है। भाजपा और उनके कारोबारी मित्रों को इसका जमकर फायदा हो रहा है। 20 रुपये लीटर बिकने वाला इथेनॉल पेट्रोल और डीजल में मिलाकर 101 रुपये लीटर की कीमत में बेचा जा रहा है।
त्रिपाठी ने कहा कि एक दिन में लाखों करोड़ रुपये का इथेनॉल पेट्रोल और डीजल में मिलाया जा रहा है। यह इथेनॉल भाजपा नेताओं की फैक्ट्रियाें से निकलता है। 20 प्रतिशत इथेनॉल पेट्रोल और डीजल में मिलाए जाने के कारण गाड़ियों के इंजन की लाइफ कम हो रही है। यह देश के लिए काफी गंभीर विषय है।









