महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी सिंहभूम, 26 जुलाई । आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-9 स्थित अल हबीबिया अपार्टमेंट, गौसिया मस्जिद के समीप रविवार को एक महिला के खुदकुशी करने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान जुगनू के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।









