घरेलू विवाद के चलते महिला ने की आत्महत्या, पिता ने दामाद पर लगाया बेटी से झगड़ा करने का आरोप
बिजनौर, 5 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला जाटान में एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।









