केयर कॉलेज बीएमआरआईटी प्रथम वर्ष में दीक्षा सत्यावली बनीं टॉपर, छात्राओं का रहा दबदबा
हरिद्वार, 08 जून । केयर कॉलेज के बीएमआरआईटी (बैच 2025-26) प्रथम वर्ष परीक्षा की मेरिट सूची में दीक्षा सत्यावली ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। कार्तिका ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संध्या यादव और प्रिया ने 74-74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर कॉलेज में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कॉलेज की निदेशक प्रीतशिखा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और उनकी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।
प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें कुशल और जिम्मेदार स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
कॉलेज प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।









