up-crime-acused-arrested

सर्राफा दुकान में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोरखपुर, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में जनपद गोरखपुर के गोला थाना पुलिस ने बुधवार को गोला कस्बे में बीते दिनों सर्राफा दुकान पर हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। लूटकांड में शामिल पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपितों के पैर में गोली लगी,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में मेंहदी हसन, रेहान, शाकिर, अफजाल और मुस्तफा शामिल है। पुलिस की गोली से रेहान और मेंहदी हसन घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक तमंचा बरामद किया है।