शिवाश्री प्रधान ने 99.2% के साथ श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एनटीपीसी लारा का मान बढ़ाया
रायगढ़, 16 अप्रैल ।श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एनटीपीसी लारा, रायगढ़ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 2026 के कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इस वर्ष विद्यालय का कुल औसत परिणाम 90.04% रहा। इसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होने का गौरव हासिल किया।
इस वर्ष का सर्वोच्च परिणाम 99.2% रहा, जिसे विद्यालय की मेधावी छात्रा शिबाश्री प्रधान ने प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन से मुक्तवलभदासजी स्वामी एवं प्राचार्य बी नागाराजा नायक ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सतत प्रयास और अनुशासन की सराहना की।साथ ही, एनटीपीसी लारा प्रबंधन ने भी विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।
विद्यालय परिवार इस उपलब्धि को निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम मानते हुए आगे भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।









