jh-tribute-dr-bhimrao-at-

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

खूंटी, 14 अप्रैल । सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मंत्र दिया। संविधान के माध्यम से उन्होंने हर वर्ग, हर समाज को न्याय और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। आज का दिन हमें उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार के लिए काम करने की याद दिलाता है।

मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवेन्द्र महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, फरोज आलम सहित अन्य उपस्थित थे।