jh-approval-district-congress-

जिला कांग्रेस कमेटी को मिली प्रदेश कमेटी की स्वीकृति

खूंटी, 10 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी को स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति पर के बाद जिला कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत पंचायत कमेटी, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी, नगर कमेटी और जिला कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही सभी प्रखंडों के लगभग सभी बूथों में बीएलए का गठन भी पूरा कर लिया गया है।

जारी सूची के अनुसार रवि मिश्रा को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ सात उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें देवेंद्र महतो, तैयब अंसारी, धर्मदास कंडीर, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो और रविकांत मिश्रा शामिल हैं।

इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 महासचिव बनाए गए हैं। इनमें प्रनीत तोपनो, अजय किशोर मुंडा, जुनैद अहमद, परवेज आलम, ऋतुराज झा, सामडोम तोपनो, गोपाल भगत, विलसन बोदरा, पौल भेंगरा, सोहेल अंसारी, मीनाक्षी टोपनो, दिलीप होरो, बन्धू गंझू और फिरोज आलम को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं 10 सचिवों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें करमदयाल प्रजापति, संधू पूर्ति, अनमोल होरो, उपल बहा सांगा, धुमेश लोहरा, पौलूस बारवा, सुमन देवी, नन्दलाल लोहरा, अजित पूर्ति और मोकिम अंसारी शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उपाध्यक्षों को विधानसभा स्तर, महासचिवों को प्रखंड स्तर और सचिवों को मंडल स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता और निष्ठा के साथ काम करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

नई स्वीकृत कमेटी को सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पांडेया मुंडा, रेलवे सांसद प्रतिनिधि रामानंद तिवारी, प्रदेश सहकारिता समिति के नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश और यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।