cm-dr-yadav-water-resources-day-promotion-and-appe

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संसाधन दिवस पर की जल के संरक्षण और संवर्धन की अपील

भाेपाल, 10 अप्रैल । आज शुक्रवार काे जल संसाधन दिवस है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने नागिरकाें काे जल की महत्ता बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन की अपील काे दाेहराया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में लिखा- जल ही जीवन है… जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि सृष्टि का सार भी है। हर बूंद में भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि का संदेश निहित है। आइए, जल संसाधन दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि जल के संरक्षण, संवर्धन और संतुलित उपयोग के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत में 10 अप्रैल को ‘जल संसाधन दिवस’ मनाया जाता है, जो प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, जल की बर्बादी को रोकने और स्वच्छ जल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।