जींद : मैरिज पैलेस स्टोर में लगी आग, सामान जला
जींद, 28 मार्च । जिले के गांव हैबतपुर के निकट सेक्टर सात स्थित निजी मैरिज पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां अचानक से आग भड़क उठी। आग भड़कने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की तीन गाडियां तथा सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से स्टोर में रखा सामान जल गया और पैलेस को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने से कुछ समय पहले वहां भगवत कथा भी संपन्न हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर सात के निकट शनिवार दोपहर बाद मैरिज पैलेस के स्टोर में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की। लेकिन तेजी से फैलने लगी। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस तथा फायर बिग्रेड की तीन गाडिय़ा मौके पर पहुंच गई और आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि स्टोर में सजावट, बर्तन, मेट व अन्य सामान था। जो जल गया। आगजनी से कुछ समय पहले पैलेस मे भगवत कथा संपन्न हुई थी। कुछ ही लोग वह पर थे। जिन्होंने स्टोर से आग की लपटे उठती दिखाई दी। बताया जाता है कि आग के पीछे कारण शार्ट सर्किट रहा है। आग की घटना मे स्टोर मे रखा सामान तो जल ही गया, साथ मे पैलेस को भी काफी नुकसान पहुंचा है।









