arrested-the-accused-send-to-a

राजगढ़ः गाय के साथ अश्लील कृत्य करने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

राजगढ़, 28 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुरावर थाना पुलिस ने एक संवेदनशील और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गाय के साथ अश्लील कृत्य करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने शनिवार को बताया कि बंजारा मोहल्ला पीलूखेड़ी निवासी 22 वर्षीय रितेश पुत्र भंवरलाल बंजारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार की रात गांव के ही रितेश पुत्र महेश विश्वकर्मा ने सार्वजनिक रोड पर बैठी गाय के साथ अश्लील हरकत की। इस अमानवीय घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला साबित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित दल ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने धारा 296(ए) एवं 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि सामाजिक एवं धार्मिक व्यवस्था प्रभावित न हो।