uk-felicitation-ceremony

कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

पौड़ी गढ़वाल, 27 मार्च । कांग्रेस पार्टी द्वारा कोट ब्लाक के डांडा नागराजा में पूर्व सैनिकों व राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों व राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि सैन्य भूमि है, जहां के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर अतुलनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम सीडीएस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयोजक सुंदर लाल मुयाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्रा, विनोद दनोशी, तामेश्वर आर्य, मुकेश बिष्ट, नितिन बिष्ट, राजेश भंडारी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, मोहित सिंह, यशोदा नेगी, श्रीकांत, दिनेश कोहली, ऑस्कर रावत, प्रतीक बिष्ट, अमन नयाल, अनिल आर्य आदि शामिल रहे।